राष्ट्रपति 29 से 30 नवंबर तक हरियाणा के दौरे पर रहेंगी | The Voice TV

Quote :

"जिन्दगी के लक्ष्य में प्राप्ती करते समय सिर्फ 2 सोच रखनी चाहिए, अगर रास्ता मिल गया तो ठीक, नहीं तो रास्ता में खुद बना लूँगा।"

National

राष्ट्रपति 29 से 30 नवंबर तक हरियाणा के दौरे पर रहेंगी

Date : 29-Nov-2022

 नई दिल्ली, 28 नवंबर (हि.स.)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 29 से 30 नवंबर तक हरियाणा का दौरा करेंगी।

राष्ट्रपति भवन ने सोमवार को यह जानकारी दी। राष्ट्रपति 29 नवंबर को कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता संगोष्ठी की शोभा बढ़ाएंगी। इस अवसर पर, वह वर्चुअल रूप से मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सर्वेक्षण योजना का भी शुभारंभ करेंगी और सभी सार्वजनिक सड़क परिवहन सुविधाओं के लिए हरियाणा ई-टिकटिंग परियोजनाओं के साथ-साथ सिरसा में एक मेडिकल कॉलेज की आधारशिला रखेंगी। उसी दिन, राष्ट्रपति एनआईटी कुरुक्षेत्र के 18वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी और उसे संबोधित करेंगी। शाम को, हरियाणा राजभवन, चंडीगढ़ में, वह हरियाणा सरकार द्वारा उनके सम्मान में आयोजित किए जाने वाले नागरिक स्वागत समारोह में भाग लेंगी।

30 नवंबर को राष्ट्रपति दिल्ली लौटने से पहले आशा कार्यकर्ताओं, महिला पहलवानों, ओलंपियनों, अन्य खिलाड़ियों के साथ-साथ छात्राओं से बातचीत केरेंगी।

हिन्दुस्थान समाचार/सुशील


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement