जालना में किसानों ने दिखाया शिंदे और फडणवीस को काले झंडे | The Voice TV

Quote :

"जिन्दगी के लक्ष्य में प्राप्ती करते समय सिर्फ 2 सोच रखनी चाहिए, अगर रास्ता मिल गया तो ठीक, नहीं तो रास्ता में खुद बना लूँगा।"

National

जालना में किसानों ने दिखाया शिंदे और फडणवीस को काले झंडे

Date : 05-Dec-2022

 समृद्धि हाइवे का प्रधानमंत्री के उद्घाटन से पूर्व शिंदे-फडणवीस ने किया सर्वे

मुंबई, 04 दिसंबर (हि.स.)। जालना जिले में मुंबई-नागपुर समृद्धि हाइवे पर किसानों ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को काले झंडे दिखाकर अपना विरोध जताया। शिंदे और फडणवीस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समृद्धि हाईवे के उद्घाटन से पहले रविवार को नागपुर से शिर्डी तक सर्वे किया। इसी दौरान जालना के किसानों ने बिजली की समस्या और अन्य मुद्दों के मद्देनजर सीएम और डिप्टी सीएम को काले झंडे दिखाए। हालांकि पुलिस ने सभी प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। बाद में सभी छोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री का काफिला जालना में पहुंचते ही स्थानीय किसानों ने जालना समृद्धि हाइवे पर पहुंचकर सरकार द्वारा किसानों की बिजली काटे जाने का मुद्दा उठाया और रोष जताया। इस दौरान किसानों ने मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाकर अपना विरोध जताया। उन्होंने काफिले को भी रोका और मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री से बात करने की कोशिश की लेकिन जैसे ही यह काफिला किसानों से बिना किसी चर्चा के चला गया, किसान परेशान हो गए।

दरअसल रविवार को मुख्यमंत्री शिंदे और उपमुख्यमंत्री फडणवीस नागपुर से शिर्डी तक के मुंबई नागपुर समृद्धि महामार्ग का सर्वेक्षण किया। इस दौरान सीएम शिंदे और उपमुख्यमंत्री फडणवीस ने हाइवे का सर्वेक्षण किया। इस दौरान पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखी गई थी। इसके बाद भी विदर्भ के किसानों ने मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के काफिले के समक्ष अपना विरोध जताया।

 


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement