लीड- एमसीडी चुनाव : आप ने पाया बहुमत, भाजपा ने मारा शतक | The Voice TV

Quote :

"जिन्दगी के लक्ष्य में प्राप्ती करते समय सिर्फ 2 सोच रखनी चाहिए, अगर रास्ता मिल गया तो ठीक, नहीं तो रास्ता में खुद बना लूँगा।"

National

लीड- एमसीडी चुनाव : आप ने पाया बहुमत, भाजपा ने मारा शतक

Date : 07-Dec-2022

नई दिल्ली, 07 दिसंबर (हि.स.)। दिल्ली नगर निगम चुनाव के नतीजे आ गए हैं। आम आदमी पार्टी 134 सीटों पर जीत मिली है। वहीं भाजपा को 104 सीटों पर जीत मिली है। कांग्रेस पार्टी ने 9 सीटें जीती और तीन अन्य के खाते में गई हैं।

दिल्ली राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के मुताबिक आम आदमी पार्टी 134 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी रही है। 250 वार्डों के लिए हुए मतदान में बहुमत के लिए 126 सीटों पर जीत जरूरी थी। वोट शेयर के अनुसार आप पार्टी को 42.05 प्रतिशत, भाजपा को 39.09 प्रतिशत, कांग्रेस को 11.68 प्रतिशत, निर्दलीय 3.46 प्रतिशत वोट मिलें हैं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement