केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चक्रवात प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई निरीक्षण | The Voice TV

Quote :

"मेहनत का कोई विकल्प नहीं, बस मजबूत इरादों के साथ आगे बढ़ते रहो।"

National

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चक्रवात प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई निरीक्षण

Date : 17-Jun-2023

 अहमदाबाद, 17 जून । गुजरात के समुद्र तटीय क्षेत्र कच्छ समेत 9 जिलों में बिपरजॉय समुद्री चक्रवात से हुए नुकसान का आकलन करने शनिवार को केन्द्रीय मंत्री अमित शाह कच्छ जिला के भुज पहुंचे। इन्होंने मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल के साथ प्रभावित क्षेत्र का हवाई निरीक्षण किया। केन्द्रीय मंत्री ने अधिकारियों से नुकसान के संबंध में जानकारी मांगी। शाम 4 बजे कलक्टर के साथ रिव्यू मीटिंग करेंगे। इसके बाद शाम 5 बजे मीडिया से भी मिलेंगे।

केन्द्रीय मंत्री अमित शाह शनिवार को 12 बजे भुज पहुंचने के बाद वहां से जखौ कोस्ट गार्ड के हेलिपैड पहुंचे। यहां से उन्होंने कच्छ जिले के प्रभावित क्षेत्रों का हवाई निरीक्षण किया। इस दौरान शाह के साथ मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल भी साथ रहे। सरकार की सभी एजेंसियों से नुकसान के संबंध में जानकारी मांगी गई है।

हवाई निरीक्षण के बाद केन्द्रीय मंत्री शाह प्रभावित लोगों से मुलाकात करने हॉस्पिटल भी पहुंचे। वे मांडवी के सिविल अस्पताल पहुंचे और प्रभावित लोगों से मुलाकात की। चक्रवाती तूफान के दौरान प्रसूति महिलाओं के भी हाल-समाचार की जानकारी ली। हवाई निरीक्षण के दौरान उन्हें किसानों और मछुआरों को हुए नुकसान के संबंध में अंदाज बताया गया।

इससे पूर्व राज्य सरकार ने बिपरजॉय चक्रवाती तूफान में स्थनांतरित किए गए लोगों को कैशडॉल देने की घोषणा की है। यह राशि आगामी तीन दिनों के अंदर सभी को दे दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने तूफान के बाद सभी प्रभावित जिलों के कलक्टर से नुकसान के संबंध में जानकारी वीडियो कांफ्रेंसिंग से पहले ही ले ली थी। इस सभी जानकारी को उन्होंने केन्द्रीय गृह मंत्री से साझा किए।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement