इंफाल पश्चिम में बदमाशों ने की फायरिंग, भारतीय सेना का जवान घायल | The Voice TV

Quote :

"मेहनत का कोई विकल्प नहीं, बस मजबूत इरादों के साथ आगे बढ़ते रहो।"

National

इंफाल पश्चिम में बदमाशों ने की फायरिंग, भारतीय सेना का जवान घायल

Date : 19-Jun-2023

 इंफाल, 19 जून (हि.स.)। हिंसा प्रभावित मणिपुर के इंफाल पश्चिम जिला के कांतो सबल गांव में बदमाशों की गोलीबारी में भारतीय सेना का एक जवान घायल हो गया।



घटना लीमाखोंग (चिंगमांग) से सटे कांट सबल गांव में रविवार रात करीब 11 बजकर 45 मिनट पर हुई। सूत्रों के अनुसार गांव में पेट्रोलिंग कर रही सेना की टीम पर कुछ हथियारबंद बदमाशों ने फायरिंग कर दी। घायल सेना के जवान को लीमाखोंग के सैन्य अस्पताल में ले जाया गया। हालांकि, उनकी शारीरिक स्थिति स्थिर है।



घटना के बाद प्रभावित क्षेत्र में अतिरिक्त भारतीय सेना और केंद्रीय अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है। बदमाशों को पकड़ने के लिए संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement