राष्ट्रपति ने की हौज खास के जगन्नाथ मंदिर में पूजा | The Voice TV

Quote :

"मेहनत का कोई विकल्प नहीं, बस मजबूत इरादों के साथ आगे बढ़ते रहो।"

National

राष्ट्रपति ने की हौज खास के जगन्नाथ मंदिर में पूजा

Date : 20-Jun-2023

 नई दिल्ली, 20 जून । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार सुबह दिल्ली के हौज खास स्थित जगन्नाथ मंदिर में पूजा करने पहुंची। उल्लेखनीय है कि भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा आज से आरंभ हो रही है। आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जन्मदिन भी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति मुर्मू को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे हमारे लोगों के कल्याण के लिए ज्ञान गरिमा और प्रतिबद्धता की एक किरण हैं। देश की प्रगति को आगे बढ़ाने के उनके प्रयासों के लिए उनकी प्रशंसा की जाती है। उनका समर्पण हम सब को प्रेरित करता रहेगा। प्रधानमंत्री ने उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement