स्वस्थ तन-मन के लिए नियमित योग करना आवश्यक : साध्वी निरंजन ज्योति | The Voice TV

Quote :

"मेहनत का कोई विकल्प नहीं, बस मजबूत इरादों के साथ आगे बढ़ते रहो।"

National

स्वस्थ तन-मन के लिए नियमित योग करना आवश्यक : साध्वी निरंजन ज्योति

Date : 21-Jun-2023

फतेहपुर। महर्षि भृगुमुनि की पावन तपोभूमि में बुधवार को बड़े धूमधाम के साथ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। कलक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी मैदान में आयोजित योग शिविर का शुभारंभ केन्द्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर केन्द्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि योग भारत की एक प्राचीन संस्कृति है। स्वस्थ तन-मन के लिए नियमित योग करना आवश्यक होता है। यह एक ऐसा व्यायाम है जिसे हम अपने शरीर के तत्वों को संतुलित करते रहते हैं। इसके अलावा यह हमें ध्यान करने में मदद करता है। योग हमें अपने शरीर के साथ-साथ मन पर भी नियंत्रण रखने में मदद करता है, योग हमारे तनाव और चिंता को दूर करने की एक बेहतरीन कला है।

उन्होंने कहा कि योग एक संस्कृत शब्द है जिसका अर्थ होता है मिलन या संयोग। योग की जड़ें भारतीय संस्कृति के साथ पौराणिक काल से जुड़ी हैं। योग से एक अलौकिक ऊर्जा मिलती है जो साधक को पूरी उम्र बीमारियों से बचाती है। इसके अभ्यास से हृदय स्वस्थ रहता है, मन प्रफुल्लित और तंदुरुस्त रहता है। योग भारत में ही नहीं अब विदेशों में भी अपनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के अथक प्रयास व सराहनीय पहल से भारत विश्व योग गुरु बन चुका है।

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्ताव पर 11 दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने प्रस्ताव पारित किया और 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाए जाने का निर्णय लिया। 21 जून इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि वर्ष का यह दिन सबसे लंबा दिन होता है। और प्रथम विश्व योग दिवस 21 जून 2015 से राजपथ दिल्ली में प्रारंभ हुआ। इसमें विश्व के 84 राष्ट्रों के लोगों द्वारा हिस्सा लिया गया था।

जिलाधिकारी श्रुति ने कहा कि जीवन जीने के लिए योग एक बेहतरीन शैली है। जिसे हर व्यक्ति को करना ही चाहिए। इस वर्ष के नवें योग दिवस के मौके पर आज जिले के लोगों ने बड़े उत्साह के साथ योग कार्यक्रम में शामिल होगा योगाभ्यास किया। आज जिले भर सरकारी व निजी स्तर पर आयोजित योग दिवस कार्यक्रम में करीब सात लाख लोग शामिल हुए।

कलक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी मैदान में विशिष्ट अतिथि अमरेंद्र प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा, महामंत्री उदयवीर सिंह लोधी, महामंत्री पुष्पराज सिंह, मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल सहित हजारों लोगों योगाभ्यास किया।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement