मणिपुर हिंसा पर सोनिया गांधी ने जताया दुख | The Voice TV

Quote :

"मेहनत का कोई विकल्प नहीं, बस मजबूत इरादों के साथ आगे बढ़ते रहो।"

National

मणिपुर हिंसा पर सोनिया गांधी ने जताया दुख

Date : 21-Jun-2023

 नई दिल्ली, 21 जून । कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मणिपुर में हुई हिंसा पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि वह उन सभी के प्रति संवेदना व्यक्त करती हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को इस हिंसा में खोया है।

 
 
 
सोनिया गांधी ने बुधवार को एक वीडियो जारी कर कहा कि बीते 50 दिनों से मणिपुर में हुई हिंसा के कारण वहां बड़ी तबाही देखने को मिली है। वहां बड़ी संख्या में लोग हिंसा के कारण प्रभावित हुए हैं और अपने घरों को छोड़ने के लिए मजबूर हुए हैं।
 
 
 
सोनिया गांधी ने कहा कि वह मणिपुर हिंसा में मारे गए लोगों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करती हैं और राज्य की जनता से शांति की अपील करती हैं। उन्होंने कहा कि मणिपुर में हुई हिंसा से देश की अंतरात्मा पर गहरी चोट पहुंची है। वह इस बात से बहुत दुखी हैं कि लोगों को अपने घरों को छोड़ना पड़ रहा है।
 
 
 
सोनिया गांधी ने मणिपुर की जनता से शांति की अपील करते हुए कहा कि उन्हें आशा और भरोसा है कि हम साथ मिलकर इस पर अग्नि परीक्षा को पार कर लेंगे। उन्होंने कहा कि मणिपुर के लोग सभी जातियों, धर्मों और पृष्ठभूमि के लोगों को साथ लेकर चलने वाले लोग हैं।
 
 
 
उल्लेखनीय है कि मणिपुर में मैतेई समुदाय को एसटी श्रेणी में शामिल किए जाने की मांग के विरोध में तीन मई को रैली का आयोजन हुआ था। ऑल ट्राइबल स्टूडेंट्स यूनियन मणिपुर ने इस रैली का आयोजन किया था। रैली के दौरान हिंसा भड़क गई थी।
 
 

RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement