केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रामेश्वरम मंदिर में राष्ट्र की खुशहाली व समृद्धि के लिए की प्रार्थना | The Voice TV

Quote :

"मेहनत का कोई विकल्प नहीं, बस मजबूत इरादों के साथ आगे बढ़ते रहो।"

National

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रामेश्वरम मंदिर में राष्ट्र की खुशहाली व समृद्धि के लिए की प्रार्थना

Date : 29-Jul-2023

 नई दिल्ली 29 जुलाई  केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज (शनिवार) रामेश्वरम मंदिर में राष्ट्र की खुशहाली और समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

अमित शाह ने ट्वीट कर कहा कि रामेश्वरम मंदिर सनातन संस्कृति की प्राचीनता और वैभव का अक्षुण्ण प्रतीक है। 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक रामेश्वरम में प्रभु राम ने भगवान शिव की पूजा की थी। शाह ने कहा कि आज ''आदि थिरुविजहा'' के शुभ अवसर पर यहां दर्शन कर अत्यंत सुखद व परम सौभाग्य की अनुभूति हो रही है। भोलेनाथ से देशवासियों की खुशहाली और राष्ट्र की समृद्धि के लिए प्रार्थना की है।

उल्लेखनीय है कि अमित शाह शुक्रवार शाम तमिलनाडु पहुंचे हैं। आज उन्होंने दिन की शुरुआत पूजा-अर्चना से की है। वह आज यहां कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और संबोधित करेंगे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement