मुंबई में फिर से 26/11 जैसे हमले की आशंका, कोलाबा के छाबड़ा हाउस में बढ़ाई गई सुरक्षा | The Voice TV

Quote :

"मेहनत का कोई विकल्प नहीं, बस मजबूत इरादों के साथ आगे बढ़ते रहो।"

National

मुंबई में फिर से 26/11 जैसे हमले की आशंका, कोलाबा के छाबड़ा हाउस में बढ़ाई गई सुरक्षा

Date : 29-Jul-2023

मुंबई पुलिस ने कोलाबा स्थित छाबड़ा हाउस के पास से 26/11 जैसे आतंकवादी हमलों का इनपुट मिला है। इसी वजह से मुंबई पुलिस ने छाबड़ा हाउस के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है। यह इनपुट पुणे में गिरफ्तार दो आतंकवादियों से पूछताछ के दौरान महाराष्ट्र एंटी टेरोरिस्ट स्कॉड (एटीएस) को मिला है।


पुणे में पुलिस ने मोहम्मद इमरान मोहम्मद यूनुस खान और मोहम्मद यूनुस मोहम्मद याकूब साकी नामक दो आतंकवादियों को पकड़कर एटीएस को सौंपा था। इन दोनों से पूछताछ के बाद एटीएस ने कोलाबा स्थित छाबड़ा हाउस का गूगल मैप बरामद किया है। इसके बाद एटीएस ने यह इनपुट मुंबई पुलिस को दिया, जिस पर कोलाबा के यहूदी सामुदायिक केंद्र छाबड़ा हाउस और उसके आसपास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। एटीएस की टीम आतंकी संगठन अलसुफा से जुड़े दोनों आतंकवादियों से गहन छानबीन कर रही है।

 


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement