अमित शाह आज इंदौर में बूथ कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित | The Voice TV

Quote :

"मेहनत का कोई विकल्प नहीं, बस मजबूत इरादों के साथ आगे बढ़ते रहो।"

National

अमित शाह आज इंदौर में बूथ कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित

Date : 30-Jul-2023

 भोपाल, 30 जुलाई  केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज (रविवार) मध्य प्रदेश के एक दिवसीय प्रवास पर इंदौर आ रहे हैं। वे संभागीय कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल में शामिल होंगे और भाजपा के बूथ कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगे। इसमें इंदौर संभाग के नौ जिलों के 186 मंडल अध्यक्ष, 10311 बूथ अध्यक्ष सहित करीब 50 हजार कार्यकर्ता शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शाह दोपहर 1ः30 बजे इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वे दोपहर 2.00 बजे भगवान परशुराम की जन्मस्थली जानापाव जाएंगे। दोपहर 3ः00 बजे इंदौर में मां कनकदेवी मंदिर आईटीआई के पास आयोजित बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। शाह शाम 5.00 बजे होटल मैरियट में बैठक को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे रात्रि 8ः15 बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगे दिल्ली रवाना होंगे।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि कनकेश्वरी धाम में आयोजित सम्मेलन में संभाग के जिलों से 15 हजार कार्यकर्ता इंदौर और जिले की नौ विधानसभा से 35 हजार कार्यकर्ता शामिल होंगे। कार्यकर्ताओं के लिए बसों का इंतजाम किया गया है। आयोजन स्थल पर दो वाटरप्रूफ डोम बनाए गए हैं। इसी के आसपास के एक किलोमीटर हिस्से में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने के बाद शाह होटल मैरिएट में संभाग के नेताओं के साथ चर्चा भी करेंगे। बैठक में मालवा-निमाड की सीटों की स्थिति पर चर्चा की जाएगी। शहर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम के चलते यातायात पुलिस ने सुबह 11 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement