अमित शाह ने रांधेजा-सरढव में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन-भूमिपूजन किया | The Voice TV

Quote :

"मेहनत का कोई विकल्प नहीं, बस मजबूत इरादों के साथ आगे बढ़ते रहो।"

National

अमित शाह ने रांधेजा-सरढव में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन-भूमिपूजन किया

Date : 13-Aug-2023

 गांधीनगर, 13 अगस्त। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने रविववार को गांधीनगर तहसील के रांधेजा और सरढव में विकास कार्यों का भूमिपूजन और उद्घाटन किया। रांधेजा में केंद्रीय गृह मंत्री ने 40 करोड़ रुपये की लागत से रांधेजा-बालवा सड़क को फोरलेन बनाने के कार्य का भूमिपूजन किया। इस सड़क के बनने से माणसा से गांधीनगर जाने वाले लोगों को ट्रैफिक से छुटकारा मिलेगा और परिवहन सुलभ हो जाएगा।

 
 
 
केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने रांधेजा में सेठ एन एन पटेल सार्वजनिक हॉस्पिटल एवं प्रसूतिगृह के नवीनीकरण के कार्य का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सेठ एन एन सार्वजनिक हॉस्पिटल सेठ नाथलाल नागरदास शाह का लोक कल्याण के लिए स्वप्न था। जो उन्होंने उस समय हॉस्पिटल के जरिए इस सेवायज्ञ को चलाया।
 
ट्रस्ट द्वारा संचालित इन अस्पतालों को साधन सम्पन्न और सुविधायुक्त बनाने के लिए दानदाता आगे आए हैं। इस अस्पताल के माध्यम से आसपास के गरीबों के जीवन में स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं दूर हुई हैं। लोगों ने स्वास्थ्य संबंधित जरूरतों के अनुसार इन अस्पतालों को आधुनिक बनाने के लिए दान दिया है, यह स्वागतयोग्य है। इस अवसर पर उन्होंने नाथाभाई के प्रयास से शुरू हुए अस्पताल को आजीवन चालू रहने की इच्छा प्रकट की। केंद्रीय मंत्री भाई शाह ने सरढव गांव के जनता नगर प्राथमिक विद्यालय के आंगनवाड़ी के बच्चों से मुलाकात की। यहां उन्होंने आंगनवाड़ी के छोटे बच्चों को खिलौने और खेल सामग्री भेंट की। इस मौके पर उन्होंने बच्चों से सीधा संवाद कर पढ़ाई जारी रखने की बात कही।
 
उसके बाद सरढव गांव में 85 लाख रुपये की लागत से तैयार शशिकला उद्यान का लोकार्पण किया गया। इसके अलावा उन्होंने सरढव गांव की रेवाबाई जनरल हॉस्पिटल के पुनर्विकास योजना का भूमिपूजन किया। परिसर में पौधरोपण किया। इस अवसर पर गांधीनगर महानगर पालिका के महापौर हितेश मकवाणा, विधायक रीटाबेन पटेल, गांधीनगर कलक्टर हितेश कोया, डिप्टी मेयर प्रेमलसिंह गोल, पूर्व मेयर महेन्द्रसिंह राणा, गांधीनगर महानगर भाजपा प्रमुख रुचिर भट़्ट समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement