सीएम बघेल ने किया एसपी (रेलवे) जेआर ठाकुर को भारतीय पुलिस पदक से सम्मानित | The Voice TV

Quote :

"मेहनत का कोई विकल्प नहीं, बस मजबूत इरादों के साथ आगे बढ़ते रहो।"

National

सीएम बघेल ने किया एसपी (रेलवे) जेआर ठाकुर को भारतीय पुलिस पदक से सम्मानित

Date : 18-Aug-2023

 राजनांदगांव । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर में आयोजित मुख्य समारोह में पुलिस अधीक्षक रेलवे जेआर ठाकुर को उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए भारतीय पुलिस पदक से सम्मानित किया है।

ठाकुर के इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके ईष्ट मित्रों एवं शुभचिंतकों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

उल्लेखनीय है कि ठाकुर आदिवासी बाहुल्य मोहला विकासखण्ड के सुदूर ग्राम ककईपार के मूल निवासी हैं। बहुत ही साधारण आदिवासी किसान परिवार में जन्म लेने वाले ठाकुर अपने लगन एवं कठिन परिश्रम से इस मुकाम पर पहुंचे हैं।

वे शुरू से ही अत्यंत मेधावी छात्र रहे, वर्तमान जिला मुख्यालय मोहला में हायर सेकण्डरी उत्तीर्ण करने के बाद शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव से एमए की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग के माध्यम से सन् 1987 में सहायक प्राध्यापक के पद पर चयनित हुए।

इसके पश्चात् वे 1998 राज्य लोक सेवा आयोग के माध्यम से उप पुलिस अधीक्षक के पद पर चयनित होकर विभिन्न् जिलों मंे नगर पुलिस अधीक्षक, उप पुलिस अधीक्षक तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ होकर उल्लेखनीय कार्य किया है।

वे गरियाबंद जिले के पुलिस अधीक्षक पद पर भी कुशलतापूर्वक निर्वहन कर चूकें हैं। वर्तमान में पुलिस अधीक्षक रेलवे रायपुर पद पर पदस्थ हैं। इसके अलावा उनकी पहचान कुशल पुलिस अधिकारी के साथ-साथ बहुत ही मिलनसार एवं बेहतरीन इंसान के रूप में है।

उनके इस उपलब्धि से शुभचिंतकों के साथ-साथ समूचे वनांचल में हर्ष व्याप्त है। उन्होंने उनकी उपलब्धि को समूचे वनांचल के लिए गौरव बताते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement