कर्मचारी भविष्य निधि संगठन-ईपीएफओ से इस वर्ष जून में कुल 17 लाख 89 हजार सदस्य जुड़े हैं। श्रम मंत्रालय के आंकडे के अनुसार महीने दर महीने वेतन भुगतान के आंकड़ों की तुलना नामांकित होने वाले सदस्यों की बढ़ती संख्या को दर्शाती है। मई 2023 में कुल 9 दशमलव 71 प्रतिशत सदस्य जोडे गए। अगस्त 2022 तक पिछले 11 महीनों में भेजे गई धनराशि सदस्यों की सबसे अधिक संख्या को दर्शाती हैं।
आंकड़ों से यह भी पता चलता है कि तीन हजार 491 प्रतिष्ठानों ने इस महीने के दौरान अपना पहला इलेक्ट्रॉनिक रिटर्न भेजकर अपने कर्मचारियों को ईपीएफओ का सामाजिक सुरक्षा कवर बढ़ाया है।
