राष्ट्रपति मुर्मू 1 को GGU के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल | The Voice TV

Quote :

"आप जिस दिन बुरे विचारों के ऊपर अपने अच्छे विचारों को रख देंगे, उस दिन जिंदगी खुद-ब-खुद और बेहतरीन हो जाएगी।"

National

राष्ट्रपति मुर्मू 1 को GGU के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

Date : 01-Sep-2023

  राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को बिलासपुर के गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय का दसवां दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। कार्यक्रम में राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल होंगे। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर यूनिवर्सिटी और जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है।

राष्‍ट्रपति मुर्मू बिलासपुर के लिए राजभवन से 9 बजे रवाना होंगी। राष्ट्रपति सुबह 10 बजे बिलासपुर पहुंचेंगी और एक बजे वापस हो जाएंगी। मां महामाया के दर्शन करने राष्ट्रपति बाय रोड रतनपुर जाएंगी। उसके बाद गुरुघासीदास विश्वविद्यालय के दसवें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।इस दौरान कोनी-रतनपुर रास्ता करीब चार घंटे के लिए बंद रहेगा। सकरी और पेंड्रीडीह बाइपास से गाड़ियां डायवर्ट की जाएंगी. राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर सुरक्षा के लिए 1200 जवानों की ड्यूटी लगाई गई है।

 

 


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement