भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने तटीय कर्नाटक, केरल, माहे और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भारी से बहुत भारी बारिश के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी की है। इसके अलावा, आंध्र प्रदेश, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में कल तक मध्यम से भारी बारिश होने का अनुमान है।
मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिनों में ओडिशा और कर्नाटक के विभिन्न हिस्सों में गरज के साथ बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई है।
वहीं, दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता लगातार खराब श्रेणी में बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, आज सुबह 7 बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 216 दर्ज किया गया। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वर्तमान में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP-2) के प्रतिबंध लागू हैं।
वायु गुणवत्ता वर्गीकरण के अनुसार:
-
0-50: अच्छा
-
51-100: संतोषजनक
-
101-200: मध्यम
-
201-300: खराब
-
301-400: बहुत खराब
-
401-450: गंभीर