प्रधानमंत्री मोदी 17वें रोजगार मेले में 51,000 से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

प्रधानमंत्री मोदी 17वें रोजगार मेले में 51,000 से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे

Date : 24-Oct-2025

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सुबह रोजगार मेला पहल के तहत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में नवनियुक्त युवाओं को 51,000 से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे।

इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नवनियुक्त पदाधिकारियों को संबोधित भी करेंगे। इस 17वें रोजगार मेले में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा भी उपस्थित रहेंगे।

रोजगार मेला प्रधानमंत्री की रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रतिबद्धता को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह पहल युवाओं को सशक्त बनाने और राष्ट्र निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सार्थक अवसर प्रदान करेगी।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement