छठ पूजा के दौरान रेलवे 1,500 विशेष ट्रेनें चलाएगा: केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

छठ पूजा के दौरान रेलवे 1,500 विशेष ट्रेनें चलाएगा: केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

Date : 24-Oct-2025

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने छठ पूजा के त्योहारी सीज़न के दौरान यात्रियों की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए नई दिल्ली स्थित रेल भवन में वॉर रूम से विशेष ट्रेनों की तैयारियों की समीक्षा की। मंत्री ने अधिकारियों के साथ बैठक कर रेलवे की तैयारियों और स्टेशनों पर भीड़ प्रबंधन की स्थिति का जायजा लिया।

श्री वैष्णव ने बताया कि रेलवे ने तीन स्तरीय वॉर रूम स्थापित किए हैं – डिवीजन स्तर, ज़ोनल स्तर और रेलवे बोर्ड स्तर पर। डिवीजन और ज़ोनल वॉर रूम रेलवे बोर्ड के संचालन का समन्वय करते हैं। इसके अलावा, प्रत्येक प्रमुख स्टेशन पर एक छोटा नियंत्रण कक्ष भी बनाया गया है, जिससे सभी स्टेशनों का समन्वित प्रबंधन सुनिश्चित हो सके।

मंत्री ने कहा कि नियमित रेल सेवाओं के साथ-साथ अगले तीन दिनों में औसतन 300 विशेष ट्रेनों के साथ प्रतिदिन 1,500 स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएँगी। इस महीने की पहली तारीख से अगले महीने की 30 तारीख तक, 61 दिनों में देश भर में 12,000 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाने की योजना है, ताकि त्योहार के दौरान यात्रियों को सुगम यात्रा मिल सके।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement