शुरुआती धमाके के बाद 'धुरंधर-2' की रफ्तार हुई धीमी, कमाई में गिरावट | The Voice TV

Quote :

"छोटा सा बदलाव ही जिंदगी की एक बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है"।

Art & Music

शुरुआती धमाके के बाद 'धुरंधर-2' की रफ्तार हुई धीमी, कमाई में गिरावट

Date : 10-Apr-2026

 रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर-2' 19 मार्च को रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है, लेकिन अब इसकी कमाई में गिरावट साफ नजर आने लगी है। वीकडेज के चलते फिल्म का कलेक्शन सिंगल डिजिट में आ गया है।

सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ने रिलीज के 22वें दिन गुरुवार को 7.15 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इससे पहले 21वें दिन 7.90 करोड़, 20वें दिन 10.10 करोड़ और 19वें दिन 10 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की गई थी। इसके साथ ही फिल्म का कुल घरेलू नेट कलेक्शन 1,048.42 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह फिल्म दिसंबर, 2025 में आई ब्लॉकबस्टर धुरंधर का सीक्वल है। फिल्म की कहानी भारतीय जासूस जसकीरत सिंह रंगी के मिशन पर आधारित है, जो पाकिस्तान के लियारी शहर में घुसकर आतंक नेटवर्क को खत्म करता है।

फिल्म में संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी और सारा अर्जु जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। बावजूद इसके, अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में फिल्म अपनी कमाई को किस हद तक बनाए रख पाती है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement