रणदीप हुड्डा ने बताया बेटी का नाम, दिखाई पहली झलक | The Voice TV

Quote :

"छोटा सा बदलाव ही जिंदगी की एक बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है"।

Art & Music

रणदीप हुड्डा ने बताया बेटी का नाम, दिखाई पहली झलक

Date : 10-Apr-2026

 बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा और उनकी पत्नी लिन लैशराम 10 मार्च को अपनी बेटी के माता-पिता बने थे। बेटी के जन्म के एक महीने बाद अब इस जोड़े ने सोशल मीडिया पर उसकी पहली प्यारी तस्वीर शेयर की है और साथ ही उसके नाम का भी खुलासा किया है।



शेयर की गई तस्वीरों में लिन लैशराम अपनी नन्ही बेटी को गोद में लिए नजर आ रही हैं। एक अन्य तस्वीर में वह बेटी को प्यार से उठाए हुए उस पर स्नेह लुटाती दिख रही हैं। इन खूबसूरत पलों को फैंस के साथ साझा करते हुए अभिनेता ने बेटी के नाम का भी ऐलान किया।

रणदीप ने कैप्शन में लिखा, "हमारी दुनिया का एक नया केंद्र… 'न्योमिक हुड्डा', दिव्य कृपा, स्वतंत्रता और आकाश के समान असीम।" इसके साथ ही पोस्ट में एक ऑडियो रिकॉर्डिंग भी शामिल है, जिसमें रणदीप और लिन अपनी बेटी का नाम प्यार से पुकारते हुए सुनाई दे रहे हैं।

गौरतलब है कि रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने नवंबर, 2023 में पारंपरिक मैतेई रीति-रिवाज से शादी की थी। अब बेटी के जन्म और उसके नाम के खुलासे के बाद फैंस इस जोड़े को जमकर बधाइयां दे रहे हैं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement