मुख्य समाचार ::
· राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज सुबह गोरखपुर में महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय का उद्घाटन करेंगी।
· रेलवे ने आज से यात्री रेल सेवाओं के लिए मूल किराया तर्कसंगत कर दिया है।
· आईएमडी ने जुलाई में पूरे भारत में सामान्य से अधिक वर्षा का अनुमान लगाया है।
· अमेरिका, भारत, जापान और ऑस्ट्रेलिया ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा बढ़ाने के लिए ऐतिहासिक 'क्वाड एट सी शिप ऑब्जर्वर मिशन' शुरू किया।
· विदेश मंत्री एस जयशंकर आज शाम वाशिंगटन डीसी में क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेंगे।
· तथा, छात्रों के बीच मजबूत खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए भारत भर के स्कूलों में दस लाख फुटबॉल वितरित किए जाएंगे।