"छोटा सा बदलाव ही जिंदगी की एक बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है"।
Breaking News
मुख्य समाचार: भारत ने सेशेल्स के लिए 175 मिलियन डॉलर के विशेष आर्थिक पैकेज की घोषणा की; दोनों देशों ने स्वास्थ्य, मौसम विज्ञान, इलेक्ट्रॉनिक्स, आईटी और सुशासन जैसे क्षेत्रों में समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मॉरीशस समकक्ष डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम से बात की; हिंद महासागर क्षेत्र में शांति और स्थिरता के साझा उद्देश्यों की पुष्टि की। कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का कहना है कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौता भारतीय किसानों के हितों की रक्षा करता है, और समझौते में प्रमुख अनाजों को पूरी तरह से संरक्षित किया गया है। उत्तर प्रदेश विधानसभा के मौजूदा बजट सत्र के दौरान अपनी खुद की 'आर्थिक सर्वेक्षण' रिपोर्ट प्रस्तुत करने वाला पहला राज्य बन गया है। महाराष्ट्र जिला परिषद चुनावों में भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति पार्टी ने शानदार जीत दर्ज की। और, आईसीसी ने कोलंबो में 15 फरवरी को भारत के खिलाफ होने वाले मैच सहित आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप के सभी निर्धारित मैचों में पाकिस्तान की भागीदारी की पुष्टि की है।