Quote :

एक लक्ष्य पर पहुंचना दूसरे लक्ष्य की ओर प्रस्थान बिंदु है - जॉन डूई

Health & Food

स्प्राउट्स को सुबह खाने से मिलेंगे कई फायदे

Date : 27-Feb-2024

 सुबह ब्रेकफास्ट के तौर पर स्प्राउट्स खाना सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। स्प्राउट्स एक अंकुरित अनाज होता है, जो बहुत पौष्टिक होता है। ये शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं, साथ ही साथ कई पोषक तत्वों की कमियों को भी दूर करते हैं। सबसे ज्यादा खाए जाने वाले स्प्राउट्स में बीन और दाल स्प्राउट्स शामिल हैं। अगर आप इसका सेवन सुबह के समय करते हैं तो आपको सेहत से जुड़े कई फायदे होंगे।

ये परेशानियां होंगी दूर

एसिडिटी की समस्या से छुटकारा

स्प्राउट्स के सेवन से एसिडिटी की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। ये बॉडी के लिए एल्कलाइन होते हैं। जो एसिड के लेवल को कम करते हैं। इसका रोजाना सेवन करने से एसिडिटी की समस्या में राहत मिल सकती है।

इम्यूनिटी करे मजबूत

इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए स्प्राउट्स का सेवन कर सकते हैं। क्योंकि इसमें विटामिन सी होता है जो इम्यूनिटी को बढ़ाने का काम करता है। विटामिन सी इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद कर सकता है।

पाचन करे दुरुस्त

स्प्राउट्स में काफी मात्रा में फाइबर होता है, जो पाचन तंत्र को सही तरह से काम करने में मदद कर सकता है। इतना ही नहीं ये पेट संबंधी समस्याओं को भी दूर करने में मदद कर सकता है।

आंखों की रौशनी बढ़ाए

स्प्राउट्स फाइबर और प्रोटीन के साथ विटामिन ए का भी अच्छा सोर्स है। स्प्राउट्स को डाइट में शामिल कर आंखों की रोशनी को बढ़ाने का काम कर सकते हैं। स्प्राउट्स में एंटी-ऑक्सीडेंट एजेंट भी होते है, जो आंखों को होने वाले नुकसान से बचाने में मदद कर सकते हैं।

वजन करे कम

स्प्राउट्स खाने से आपका वजन तेजी से कम होगा। इसमें भरपूर फाइबर पाया जाता है जो लम्बे समय तक आपको भूख नहीं लगने देता है। इसलिए अगर आप वेट लॉस जर्नी पर हैं तो इसे अपनी डाइट में ज़रूर शामिल करें।

 
RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement