इन योगासन से मक्खन की तरह पिघल सकती है कमर की चर्बी, एक महीने में दिखेगा असर | The Voice TV

Quote :

बड़ा बनना है तो दूसरों को उठाना सीखो, गिराना नहीं - अज्ञात

Health & Food

इन योगासन से मक्खन की तरह पिघल सकती है कमर की चर्बी, एक महीने में दिखेगा असर

Date : 05-Jun-2025

चर्बी कम करने के लिए लोग डाइट का सहारा लेते हैं,हालांकि इससे वजन बढ़ने से रोका जा सकता है लेकिन चर्बी को घटाया नहीं जा सकता। कमर पर जमी चर्बी को घटाकर अभिनेत्रियों जैसी सुडौल और पतली कमर के लिए कुछ योगासन कारगर हो सकते हैं। योग से शरीर के अंगों में जमा फैट बर्न किया जा सकता है। अलग अलग अंगों की चर्बी कम करने के लिए अलग अलग योग क्रियाएं हैं। यहां कमर की चर्बी को कम करने के लिए असरदार योगासनों के बारे में बताया जा रहा है, जिसे अपनाकर मक्खन की तरह वसा को पिघलाया जा सकता है।

नौकासन: नौकासन के अभ्यास से पेट की मांसपेशियों को टोंड किया जा सकता है और कमर के आसपास जमा चर्बी को कम करने में मदद मिलती है। ये आसन शरीर के मध्य भाग को मजबूत बनाता है और पेट व कमर को स्लिम बनाता है। नौकासन के अभ्यास के लिए पीठ के बल लेटकर धीरे धीरे पैरों और ऊपरी शरीर को ऊपर उठाएं। इससे शरीर नाव की तरह वी आकार में आ जाएगा। इस स्थिति में 20-30 सेकेंड तक रहें और फिर सामान्य स्थित में आ जाएं। इस आसन को 3-4 बार दोहराएं।

अर्ध मत्स्येन्द्रासन: इस आसन से पेट के आसपास के अंगों को मजबूती मिलती है और कमर के हिस्से में चर्बी को कम करने में सहायता मिलती है। अर्ध मत्स्येन्द्रासन का अभ्यास पाचन तंत्र को भी उत्तेजित करता है। इस आसन के अभ्यास के लिए जमीन पर बैठकर एक पैर को दूसरे पैर के ऊपर मोड़ें। कमर को घुमाएं और पीछे की ओर देखें। इस स्थिति में कुछ सेकेंड रहने के बाद दूसरी ओर से भी यह प्रक्रिया दोहराएं। भुजंगासन: इस आसन से पेट की मांसपेशियां टोंड होती है और चर्बी कम करने में मदद मिलती है। यह आसन पीठ के निचले हिस्से को भी मजबूत बनाता है। भुजंगासन के अभ्यास के लिए पेट के बल लेटकर हाथों को कंधों के नीचे रखें। धीरे धीरे सिर और छाती को ऊपर उठाएं। शरीर को कोबरा का आकार दें। कुछ सेकेंड इस स्थिति में रहें और फिर पुरानी स्थिति में वापस आ जाएं।

उत्कटासन: इस आसन को अंग्रेजी में चेयर पोज कहते हैं। उत्कटासन के अभ्यास से पेट, कूल्हों, और जांघों को टोन करने में मदद मिलती है, जो शरीर के निचले हिस्से की चर्बी को कम करने में भी सहायक है। उत्कटासन के अभ्यास के लिए सीधे खड़े होकर हाथों को सिर के ऊपर उठाएं और धीरे-धीरे घुटनों को मोड़ते हुए ऐसे बैठे जैसे कि आप एक कुर्सी पर बैठ रहे हों। इस स्थिति को 20-30 सेकंड तक बनाए रखें और फिर सामान्य स्थिति में वापस आएं।

धनुरासन: इस आसन के नियमित अभ्यास से पेट का हिस्सा स्ट्रेच होता है और कमर की चर्बी कम हो जाती है। शरीर का लचीलापन भी बढ़ता है। धनुरासन करने के लिए पेट के बल लेटकर अपने घुटनों को मोड़े और हाथों से पकड़ें। शरीर को शरीर की तरह खींचते हिए पैरों और छाती को ऊपर उठाएं। कुछ सेकेंड इस स्थिति में रहने के बाद पुरानी अवस्था में वापस आ जाएं। 

 
RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload

Advertisement









Advertisement