खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीना सही है या गलत? जानिए आयुर्वेद क्या कहता है | The Voice TV

Quote :

बड़ा बनना है तो दूसरों को उठाना सीखो, गिराना नहीं - अज्ञात

Health & Food

खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीना सही है या गलत? जानिए आयुर्वेद क्या कहता है

Date : 05-Sep-2025

क्या आप भी खाना खाते समय या तुरंत बाद पानी पीने की आदत रखते हैं? कई लोग भोजन से पहले पानी पीते हैं, कुछ लोग खाने के दौरान, और कुछ लोग तुरंत बाद। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह आदत आपकी सेहत पर नकारात्मक असर डाल सकती है?

आइए जानते हैं कि सही समय पर पानी पीने से कैसे आपकी पाचन क्रिया बेहतर बन सकती है और इससे जुड़ी समस्याओं से बचा जा सकता है।

खाने के तुरंत बाद पानी पीने से क्या होता है?

आयुर्वेद के अनुसार, खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीना आपकी पाचन क्रिया को धीमा कर सकता है। इससे गैस, एसिडिटी, और अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं। दरअसल, भोजन के बाद पानी पीने से पाचन रस पतले हो जाते हैं, जिससे खाना अच्छे से नहीं पच पाता।

पानी पीने का सही समय क्या है?

आयुर्वेदिक विशेषज्ञों के अनुसार, भोजन के कम से कम 20-30 मिनट बाद पानी पीना चाहिए। इससे आपकी गट हेल्थ सुरक्षित रहती है और खाना अच्छे से पचता है। वहीं, यदि आप बहुत प्यासे हैं, तो खाने से 30 मिनट पहले थोड़ा पानी पी सकते हैं।

खाने को अच्छी तरह चबाकर खाएं

पाचन की शुरुआत आपके मुँह से होती है। इसलिए खाने को धीरे-धीरे और अच्छे से चबाकर खाना चाहिए। बड़ी बाइट्स को बिना चबाए निगलना आपके पेट पर अतिरिक्त दबाव डाल सकता है और इससे गैस, अपच जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।

खाने और सोने के बीच रखें अंतराल

अगर आप चाहते हैं कि खाना अच्छे से पचे और नींद भी अच्छी आए, तो भोजन और सोने के बीच में कम से कम 2-3 घंटे का अंतर रखें। इससे शरीर को खाना पचाने के लिए पर्याप्त समय मिल जाता है।
सेहतमंद रहने के लिए सिर्फ क्या खा रहे हैं, यह ही नहीं, कैसे और कब खा रहे हैं — यह भी उतना ही जरूरी है। खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीने से बचें और सही समय पर पानी पिएं, ताकि आपकी पाचन क्रिया ठीक रहे और पेट से जुड़ी समस्याएं दूर रहें।

डिस्क्लेमर:
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह की डाइट या स्वास्थ्य से जुड़ा निर्णय लेने से पहले अपने डॉक्टर या स्वास्थ्य विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

 
RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload

Advertisement









Advertisement