प्याज में कौन-कौन से विटामिन पाए जाते हैं और इसे खाने से क्या फायदे होते हैं? | The Voice TV

Quote :

बड़ा बनना है तो दूसरों को उठाना सीखो, गिराना नहीं - अज्ञात

Health & Food

प्याज में कौन-कौन से विटामिन पाए जाते हैं और इसे खाने से क्या फायदे होते हैं?

Date : 09-Sep-2025

प्याज एक ऐसी सब्जी है जिसका इस्तेमाल लगभग हर भारतीय रसोई में होता है। यह न केवल खाने का स्वाद बढ़ाती है, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होती है। गर्मियों में कच्चा प्याज खाने से शरीर ठंडा रहता है और लू से बचाव होता है। साथ ही, इसमें कई औषधीय गुण भी पाए जाते हैं जो शरीर को अंदर से मजबूत बनाते हैं।

प्याज में पाए जाने वाले विटामिन और पोषक तत्व

USDA (United States Department of Agriculture) के अनुसार, प्याज में निम्नलिखित पोषक तत्व पाए जाते हैं:

  • विटामिन C

  • विटामिन E

  • विटामिन B6

  • फोलेट (विटामिन B9)

  • पोटेशियम

  • मैग्नीशियम

  • मैंगनीज

  • फाइबर

  • ग्लूटाथियोन

  • फ्लेवोनोइड्स

  • सेलेनियम

  • सल्फर यौगिक (जैसे क्वेरसेटिन)

इन पोषक तत्वों के कारण प्याज को एक संपूर्ण और हेल्दी आहार का हिस्सा माना जाता है।

रोज प्याज खाने के फायदे

सूजन कम करता है

प्याज में मौजूद विटामिन C और फ्लेवोनोइड्स जैसे एंटीऑक्सिडेंट शरीर में सूजन को कम करने में मदद करते हैं। ये फ्री रेडिकल्स से लड़कर कई बीमारियों के खतरे को घटाते हैं।

डायबिटीज में लाभकारी

प्याज में सल्फर और क्वेरसेटिन जैसे यौगिक ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में सहायक होते हैं। यह कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को भी कम करने में मदद करता है।

पाचन में सुधार

प्याज में फाइबर और प्रोबायोटिक गुण होते हैं जो पाचन तंत्र को बेहतर बनाते हैं और आंतों में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देते हैं।

सर्दी-खांसी से राहत

प्याज के एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण जुकाम, खांसी और गले की खराश से राहत दिलाते हैं।

हड्डियों और बालों के लिए लाभकारी

प्याज में मौजूद कैल्शियम, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। साथ ही विटामिन C और सिलिका बालों को मजबूत और त्वचा को साफ रखने में मदद करते हैं।

प्याज केवल एक स्वादवर्धक सामग्री ही नहीं बल्कि एक पोषण से भरपूर सुपरफूड है, जो शरीर को कई प्रकार से लाभ पहुंचाता है। नियमित रूप से अपने आहार में प्याज को शामिल करना सेहत के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

(नोट: ऊपर दिए गए सुझाव केवल सामान्य जानकारी पर आधारित हैं। किसी भी प्रकार के स्वास्थ्य संबंधित बदलाव से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

 
RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload

Advertisement









Advertisement