गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं को दूर रखने के लिए कर बीजों का सेवन | The Voice TV

Quote :

तुम खुद अपने भाग्य के निर्माता हो - स्वामी विवेकानंद

Health & Food

गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं को दूर रखने के लिए कर बीजों का सेवन

Date : 10-May-2023

 हम सभी जानते हैं कि मेवे और बीज हमारी सेहत के लिए कितने महत्वपूर्ण हैं। यह एक तरह से सुपरफूड हैं, जिनका रोजाना सेवन करना चाहिए। इससे गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं को दूर रखने या उन्हें प्रबंधित करने में मदद मिलती है। बीज माइक्रोन्यूट्रिएंट्स का भंडार है और इसमें स्वस्थ मोनोअनसैचुरेटेड फैट, पॉलीअनसेचुरेटेड फैट समेत सभी आवश्यक विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सिडेंट होते हैं, जो आपके समग्र स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं। अगर सही अनुपात में और सही तरीके से इसका सेवन किया जाए, तो ब्लड शुगर, कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को प्रभावी ढंग से नियंत्रित किया जा सकता है।

अलसी और चिया के बीज ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होते हैं। वहीं लिग्नांस कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं, जबकि भांग के बीज शाकाहारी प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत हैं। सभी लाभों को पाने के लिए बीजों के डेली डाइट में शामिल करना चाहिए, लेकिन इसका पूरा लाभ पाने के लिए यह सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है कि आप उन्हें सही तरीके से खा रहे हैं या नहीं।

न्यूट्रिशनिस्ट जूही कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बीजों को खाने का सही तरीका समझाया है। उन्होंने बताया कि, अलसी के बीज, तिल के बीज, कद्दू के बीज और सूरजमुखी के बीज में फाइबर, लिग्नन्स और एंटी-न्यूट्रिएंट्स होते हैं और अगर इन्हें अच्छी तरह से भूना न जाए, तो कई तरह की समस्या हो सकती है। चलिए जानते हैं कि अगर बीजों को भूनकर न खाया जाए, तो क्या नुकसान होते हैं।

बिना भूने बीजों के सेवन के नुकसान

- अगर बीजों को बिना भूने खाते हैं, तो इन्हें पचाने में दिक्कत आती है और इससे इंडाजेशन हो सकता है।

- कच्चे बीजों को बिना भुने या भिगोए हुए खाने से वे आंतों की दीवारों से चिपक सकते हैं, जिससे पाचनक्रिया में मुश्किल आती है।

- कच्चे बीजों में फाइटेट्स हो सकते हैं, जो खनिजों और विटामिनों को बांध सकते हैं और आपको इसका पूरा लाभ नहीं मिलता।

 
RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload










Advertisement