पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच तोरखम सीमा पर आवागमन शुरू | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

International

पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच तोरखम सीमा पर आवागमन शुरू

Date : 15-Sep-2023

 इस्लामाबाद, 15 सितंबर । पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तोरखम सीमा को शुक्रवार को सभी प्रकार के यातायात के लिए फिर खोल दिया गया। सीमा बलों के बीच झड़पों के कारण इसे छह सितंबर को बंद कर दिया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स में यह जानकारी दी गई।

पाकिस्तान के खैबर जिले के सहायक आयुक्त इरशाद खान मोहम्मद के हवाले से रिपोर्ट्स में कहा गया है कि अभी ट्रकों की निकासी नहीं शुरू हुई है लेकिन अफगान नागरिकों का आव्रजन प्रक्रिया से गुजरने के बाद अफगानिस्तान में प्रवेश शुरू हो गया है। तोरखम में झड़प पाकिस्तान के हिस्से पर अंतरिम अफगानिस्तान सरकार के एक बंकर के निर्माण से हुई थी।

उल्लेखनीय है कि यह सीमा दोनों देशों के बीच व्यापार का महत्वपूर्ण माध्यम है। दोनों देशों के व्यापारियों का कहना है कि सीमा बंद रहने से कई टन सामान खराब हो गया।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement