अफगानिस्तान में तालिबान ने एनजीओ के विदेशी समेत 18 कर्मियों को हिरासत में लिया | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

International

अफगानिस्तान में तालिबान ने एनजीओ के विदेशी समेत 18 कर्मियों को हिरासत में लिया

Date : 16-Sep-2023

 काबुल, 16 सितंबर । अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने काबुल में एक गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) ‘इंटरनेशनल असिस्टेंस मिशन’ के विदेशी नागरिक समेत 18 कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया है।

तालिबान ने दो साल पहले सत्ता पर कब्जा करने के बाद से ही गैर सरकारी संगठनों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया था। तालिबान ने लड़कियों के छठी कक्षा से आगे पढ़ाई करने पर रोक लगाने के साथ ही उन्हें गैर सरकारी संगठनों के लिए काम करने से रोकने समेत कई कड़ी पाबंदियां लागू की।

‘इंटरनेशनल असिस्टेंस मिशन’ ने कहा कि तालिबान ने इस महीने मध्य घोर प्रांत में स्थित उसके कार्यालय से दो बार एनजीओ के 18 कर्मियों को हिरासत में ले लिया। उन्हें काबुल ले जाया गया है।

इस घटनाक्रम पर अभी अफगान अधिकारियों की प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement