पाकिस्तान में महंगाई की बड़ी मार, पेट्रोल 331.38 रुपये और डीजल 329.18 रुपये प्रति लीटर हुआ | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

International

पाकिस्तान में महंगाई की बड़ी मार, पेट्रोल 331.38 रुपये और डीजल 329.18 रुपये प्रति लीटर हुआ

Date : 16-Sep-2023

 इस्लामाबाद, 16 सितंबर। पाकिस्तान में कमरतोड़ महंगाई के बीच कार्यवाहक सरकार ने शुक्रवार को अपनी पाक्षिक समीक्षा में पेट्रोल की कीमत में 26 रुपये और डीजल की कीमत में 17 रुपये प्रति लीटर से ज्यादा का इजाफा कर दिया। नई दरें शनिवार से प्रभावी हो गई हैं। यह जानकारी स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में दी गई है।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में वित्त मंत्रालय के हवाले से कहा गया है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतें बढ़ने के कारण यह फैसला लिया गया। इस फैसले के अनुसार पेट्रोल की कीमत 26.02 रुपये प्रति लीटर और हाई स्पीड डीजल (एचएसडी) की कीमत 17.34 रुपये प्रति लीटर बढ़ जाएगी। अब एक लीटर पेट्रोल 331.38 रुपये और एचएसडी 329.18 रुपये प्रति लीटर मिलेगा।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पाकिस्तान में एक महीने के भीतर यह दूसरी बार है जब पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतें बढ़ाकर उन्हें ऐतिहासिक ऊंचाई पर पहुंचा दिया गया है। इससे पहले एक सितंबर को कार्यवाहक सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमत में 14 रुपये से अधिक की बढ़ोतरी की थी।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement