यूक्रेन में छह उप रक्षा मंत्रियों समेत कई वरिष्ठ अधिकारी भी हटाया गया | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

International

यूक्रेन में छह उप रक्षा मंत्रियों समेत कई वरिष्ठ अधिकारी भी हटाया गया

Date : 19-Sep-2023

 यूक्रेन में सोमवार को छह उप रक्षा मंत्रियों को समेत रक्षा मंत्रालय के कई वरिष्ठ अधिकारी भी हटाए गए हैं। इन सभी को हटाए जाने के संबंध में काई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि इसका कारण भ्रष्टाचार माना जा रहा है। ज्ञात रहे कि दो सप्ताह पहले भ्रष्टाचार मामले में रक्षा मंत्री ओलेक्सी रेजनिकोव को हटा दिया गया था। वहीं, पूर्वी यूक्रेन में भीषण लड़ाई जारी है।

यूक्रेन के कैबिनेट मंत्रियों के स्थायी प्रतिनिधि तारस मेलनीचुक के टेलीग्राम अकाउंट के मुताबिक, बर्खास्त किए गए उप रक्षा मंत्रियों में हन्ना मलियार, विताली डेनेहा और डेनिस शारापोव शामिल है। इसके अलावा रक्षा मंत्रालय के सचिव कोस्टिएंतिन वाशचेंको को भी बर्खास्त कर दिया गया है। मेलनीचुक ने उन्हें बर्खास्त करने का कोई कारण नहीं बताया है लेकिन सरकार सैन्य साजो सामान खरीद में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच कर रही है। रक्षा मंत्री का पदभार संभालने वाले रुसतेम उमेरोव ने तत्काल कोई बयान जारी नहीं किया।

नए रक्षा मंत्री रुस्तम उमराव क्रीमियाई मूल के तातार मुस्लिम हैं। उमराव ने कहा है कि हम रक्षा मंत्रालय का पुनर्गठन कर रहे हैं लेकिन हमारा काम पूर्ववत जारी है। मंत्री पद संभालने के बाद उमराव ने कहा था कि उनकी प्राथमिकता भ्रष्टाचार से लड़ते हुए सैन्य बलों को मजबूत करना है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement