रूसी राष्ट्रपति पुतिन अक्टूबर में जाएंगे चीन यात्रा पर | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

International

रूसी राष्ट्रपति पुतिन अक्टूबर में जाएंगे चीन यात्रा पर

Date : 20-Sep-2023

मॉस्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अक्टूबर में चीन के दौरे पर रहेंगे। जहां पुतिन बीजिंग में अपने चीनी समकक्ष शी चिनफिंग से मुलाकात करेंगे। यूक्रेन से बच्चों को अवैध रूप से निकालने को लेकर अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद पुतिन की यह पहली विदेश यात्रा होगी।

पुतिन के करीबी और रूसी सुरक्षा परिषद के सचिव निकोलाई पात्रुशेव ने कहा कि पश्चिम के अंकुश लगाने के प्रयासों के आलोक में रूस और चीन अपने सहयोग को और प्रगाढ़ करेंगे। चीनी राष्ट्रपति चिनफिंग ने गत मार्च में मॉस्को यात्रा के दौरान पुतिन को आमंत्रित किया था। उनके निमंत्रण पर रूसी राष्ट्रपति तीसरे बेल्ट एंड रोड फोरम में भाग लेंगे। यूक्रेन पर आक्रमण के बाद चीन और रूस के बीच व्यापार चरम पर है। रूस ने चीन समेत एशियाई देशों को बड़ी मात्रा में तेल बेचे हैं। प्रतिबंध के कारण मॉस्को पश्चिमी देशों को तेल नहीं बेच सकता है। यूक्रेन युद्ध शुरू होने से कुछ दिन पहले फरवरी 2022 में पुतिन ने बीजिंग का दौरा किया था।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement