अमेरिकी रिपब्लिकन पार्टी ने जिम जॉर्डन को स्पीकर पद का उम्मीदवार बनाया | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

International

अमेरिकी रिपब्लिकन पार्टी ने जिम जॉर्डन को स्पीकर पद का उम्मीदवार बनाया

Date : 14-Oct-2023

 वाशिंगटन, 14 अक्टूबर । अमेरिकी रिपब्लिकन पार्टी ने रूढ़िवादी कट्टरपंथी जिम जॉर्डन को प्रतिनिधि सभा के स्पीकर पद के लिए अपना उम्मीदवार नामित किया है। उल्लेखनीय है कि अमेरिकी कांग्रेस का निचला सदन 10वें दिन भी नहीं चल सका। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स में दी गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिम जॉर्डन को जॉर्जिया के सांसद ऑस्टिन स्कॉट की चुनौती का सामना पड़ा। जिम जॉर्डन को पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से समर्थन प्राप्त है। उन्हें सदन में जीत के लिए 433 सदस्यीय पूर्ण सदन में बहुमत हासिल करना होगा।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement