कनाडा में कल गुरुवार से वीजा-सेवाओं की बहाली करेगा भारत, कुछ ज़रूरी श्रेणियों के लिए ही हुआ विचार | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

International

कनाडा में कल गुरुवार से वीजा-सेवाओं की बहाली करेगा भारत, कुछ ज़रूरी श्रेणियों के लिए ही हुआ विचार

Date : 26-Oct-2023

 भारत कुछ श्रेणियों के लिए कनाडा में वीजा-सेवा कल गुरुवार से फिर शुरू कर रहा है। ये श्रेणियां हैं- प्रवेश वीजा, बिजनेस वीजा, मेडिकल वीजा, और कॉनफ्रेंस वीजा।

 

कनाडा के ओटावा में भारतीय उच्चायुक्त ने एक विज्ञप्ति में कहा है कि यह निर्णय सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के बाद लिया गया है। कनाडा ने इस सिलसिले में हाल ही में कुछ क़दम उठाये हैं।


ओटावा में भारतीय उच्‍चायुकत तथा टोरंटो और वैनकूवर में भारत के महावाणिज्य दूतावासों ने सुरक्षा के लिहाज से वीजा सेवाएं अस्थाई रूप से निलंबित कर दी थी।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement