उत्‍तरी गजा में इस्राइली-सेना के टैंकों ने रातभर किया हमला, जारी किया वीडियो | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

International

उत्‍तरी गजा में इस्राइली-सेना के टैंकों ने रातभर किया हमला, जारी किया वीडियो

Date : 27-Oct-2023

 इस्राइल की सेना ने कहा है कि उसने उत्‍तरी गजा में टैंकों का इस्‍तेमाल करते हुए रातभर हमला किया। इस्राइल के रक्षा बलों के आज जारी वीडियो में उत्तरी गजा में बाड़ के पास एक सड़क पर टैंक और बख्तरबंद वाहन चलते हुए दिखाई दे रहे हैं। टैंकों ने तोपें दागीं और आस-पास हुए विनाश को भी वीडियों में देखा जा सकता है।

यह हमला प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के उस बयान के कुछ घंटों बाद हुआ है, जिसमें उन्होंने कहा था कि इस्राइल जमीनी हमले की तैयारी कर रहा है। इस्राइली लड़ाकू विमानों ने गजा पट्टी में हमास के 250 ठिकानों पर रात भर हवाई हमले भी किए। 


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement