ऑस्ट्रेलिया में सिख रेस्तरां मालिक को नस्ली तौर पर निशाना बनाया गया | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

International

ऑस्ट्रेलिया में सिख रेस्तरां मालिक को नस्ली तौर पर निशाना बनाया गया

Date : 17-Nov-2023

 मेलबर्न, 17 नवंबर   ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले एक सिख व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि उन्हें हाल के दिनों में कई बार नस्ली टिप्पणी करने, उनकी कार पर कुत्ते का मल फेंकने के साथ ‘‘स्वदेश लौटने’’ के लिए कहा गया।



रिपोर्ट के अनुसार, तस्मानिया के होबार्ट में एक रेस्तरां चलाने वाले जरनैल सिंह ने कहा कि उन्हें पिछले दो या तीन महीनों से लगातार निशाना बनाया जा रहा है। सिंह के हवाले से खबर में कहा गया, मेरे साथ ऐसा पहले कभी नहीं हुआ और पिछले दो-तीन महीनों से यह लगातार हो रहा है।



सिंह ने कहा कि जब बात आपके घर की आती है और विशेष रूप से जब आपका नाम लेकर (निशाना बनाया जा रहा हो) तो यह बहुत बड़ा मानसिक तनाव हो जाता है। कुछ तो किया जाना चाहिए।



सिंह ने कहा कि सबसे पहली उनके घर के बाहर, उनकी कार के दरवाजे के हैंडल पर लगातार चार या पांच दिन तक कुत्ते का मल डाल दिया गया। खबर के अनुसार उन्होंने रास्ते में दीवारों पर नस्लवादी चित्र देखे, जिसमें उनसे कहा गया था, स्वदेश जाओ, भारतीय।



खबर के अनुसार सिंह ने पुलिस को मामले की सूचना दी लेकिन वीडियो सबूत के बिना, यह पता लगाने के लिए बहुत कम प्रयास किये गये कि इसके लिए कौन जिम्मेदार है।



सिंह लगभग 15 वर्ष तक ऑस्ट्रेलिया में रहे हैं, जिनमें से 10 साल तस्मानिया में रहे हैं। तस्मानिया पुलिस कमांडर जेसन एल्मर ने एक बयान में कहा कि घटनाओं की सूचना पुलिस को दी गई है और जांच की जा रही है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement