म्यांमार-चीन सीमा क्षेत्र में 5.7 तीव्रता का भूकंप | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

International

म्यांमार-चीन सीमा क्षेत्र में 5.7 तीव्रता का भूकंप

Date : 17-Nov-2023

 काठमांडू 17 नवंबर । नेपाल में चीनी एप टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। नेपाल सरकार के इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आठ याचिकाएं दायर की गईं हैं। कोर्ट ने सभी रिट याचिकाओं पर एक साथ सोमवार से सुनवाई शुरू करने का आदेश दिया है।

नेपाल सरकार ने समाज में फैल रही अश्लीलता से लेकर डेटा सुरक्षा की संवेदनशीलता का हवाला देते हुए चीनी एप टिकटॉक पर पिछले हफ्ते प्रतिबंध लगा दिया था। सरकार के इस फैसले के खिलाफ सत्तारूढ गठबंधन सहित एक तबका खड़ा हो गया था। इसी बीच, सुप्रीम कोर्ट में अलग-अलग लोगों ने आठ याचिकाएं दायर की गईं हैं।

इन याचिकाओं में सरकार के द्वारा टिकटॉक पर लगाए गए प्रतिबन्ध को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला कहते हुए सरकार के फैसले को रद्द करने की मांग की गई है। याचिकाकर्ता का दावा है कि सरकार ने अपनी अलोकप्रियता को छिपाने और अपने खिलाफ समाज में बन रहे माहौल से डर कर सोशल मीडिया टिकटॉक पर प्रतिबन्ध लगाया है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement