नेपाल में 4.5 तीव्रता का भूकंप, जानमाल के नुकसान की जानकारी नहीं | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

International

नेपाल में 4.5 तीव्रता का भूकंप, जानमाल के नुकसान की जानकारी नहीं

Date : 23-Nov-2023

काठमांडू, 23 नवंबर । नेपाल के मकवानपुर जिले के चितलांग में गुरुवार सुबह 4.5 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेपाल भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक 23 नवंबर की सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि, इन झटकों से किसी बड़े नुकसान की जानकारी नहीं है।

उल्लेखनीय है कि नेपाल में इसी महीने की शुरुआत में 3 नवंबर को 6.4 तीव्रता के भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे, जिसमें भारी तबाही हुई थी। उस दौरान 157 लोगों की मौत हो गई थी और हजारों की संख्या में लोग घायल हो गए थे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement