अमेरिका में प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारे में भारतीय राजदूत संधू के साथ खालिस्तान समर्थकों ने की धक्का-मुक्की | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

International

अमेरिका में प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारे में भारतीय राजदूत संधू के साथ खालिस्तान समर्थकों ने की धक्का-मुक्की

Date : 28-Nov-2023

 न्यूयॉर्क, 28 नवंबर  । अमेरिका में भारत के राजदूत तरनजीत सिंह संधू के साथ प्रकाश पर्व पर यहां के लॉन्ग आइलैंड में एक गुरुद्वारे में खालिस्तान समर्थकों ने धक्का मुक्की की। यह घटना उस समय हुई जब वह माथा टेकने गए थे। सिख समुदाय के लोगों ने इन लोगों को बाहर निकाल दिया।

संधू ने रविवार को एक्स पर लिखा, लॉन्ग आइलैंड के गुरु नानक दरबार में उन्हें गुरुपर्व मनाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस दौरान कीर्तन सुना। गुरु नानक के एकजुटता, एकता और समानता के शाश्वत संदेश के बारे चर्चा की। लंगर में शामिल हुआ। सभी के लिए आशीर्वाद मांगा।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement