8वीं हिन्‍द महासागर नौसेना संगोष्‍ठी थाईलैंड के बैंकॉक में सम्‍पन्‍न | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

International

8वीं हिन्‍द महासागर नौसेना संगोष्‍ठी थाईलैंड के बैंकॉक में सम्‍पन्‍न

Date : 22-Dec-2023

 आठवीं हिन्‍द महासागर नौसेना संगोष्‍ठी आज थाईलैंड के बैंकॉक में सम्‍पन्‍न हुई। इसमें 27 सदस्‍य देशों और पर्यवेक्षक देशों के नौसेना प्रमुखों तथा वरिष्‍ठ प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस सम्‍मेलन का आयोजन थाईलैंड की रॉयल थाई नेवी ने 19 दिसंबर को किया था। इसमें भारत के नौसेना प्रमुख एडमिरल आर. हरिकुमार ने तीन सदस्‍यीय नौसेना शिष्‍ट मंडल के साथ भाग लिया।

नौसेना प्रमुखों के सम्‍मेलन के दौरान थाईलैंड ने हिन्‍द महासागर नौसेना संगोष्‍ठी का प्रभार संभाला तथा अगले दो वर्ष के लिए कार्य योजना तय की। इस दौरान भारत द्वारा डिजाइन किए गए ध्‍वज को हिन्‍द महासागर नौसेना संगोष्‍ठी का ध्‍वज चुना गया।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement