ब्रिक्स में बतौर अध्यक्ष रूस का कार्यकाल शुरू, पांच और देश पूर्णकालिक सदस्य बने | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

International

ब्रिक्स में बतौर अध्यक्ष रूस का कार्यकाल शुरू, पांच और देश पूर्णकालिक सदस्य बने

Date : 03-Jan-2024

 मॉस्को । पांच देशों का समूह- ब्रिक्स अब 10 देशों का संगठन बन चुका है। इस साल ब्रिक्स की अध्यक्षता रूस को मिली है। अध्यक्षता मिलने के बाद रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा, नए पूर्णकालिक सदस्यों का ब्रिक्स में शामिल होना काफी सकारात्मक पहल है। पांच और देशों के शामिल होने से संगठन का दायरा बढ़ेगा। पुतिन ने कहा कि ब्रिक्स का विस्तार अंतरराष्ट्रीय मामलों में इसकी अहम भूमिका का मजबूत संकेत है।

पुतिन ने कहा कि ब्रिक्स के विस्तार का मकसद समान वैश्विक विकास और सुरक्षा के लिए बहुपक्षवाद को मजबूत करना है। बता दें कि ब्रिक्स में मिस्र, इथियोपिया, ईरान, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात नए सदस्य हैं। इसी के साथ ब्रिक्स समूह अब 10 देशों का संगठन बन गया है। अगस्त, 2022 में दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन आयोजित हुआ था। शीर्ष ब्रिक्स नेताओं ने एक जनवरी से अर्जेंटीना सहित छह देशों को इस समूह में शामिल करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी।

हालांकि, अर्जेंटीना के नए राष्ट्रपति जेवियर माइली ने पिछले हफ्ते ब्रिक्स से किनारा करने का एलान किया। बता दें कि ब्रिक्स में (ब्राजील-रूस-भारत-चीन-दक्षिण अफ्रीका) पहले से ही सदस्य हैं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement