टाइम्स स्क्वायर पर होगा रामलला प्राण-प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

International

टाइम्स स्क्वायर पर होगा रामलला प्राण-प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण

Date : 09-Jan-2024

न्यूयॉर्क/नई दिल्ली । अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण देश में ही नहीं विदेश में भी होगा। अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में प्रसिद्ध टाइम्स स्क्वायर पर भी इसका सीधा प्रसारण होगा।  

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, प्राण-प्रतिष्ठा का प्रसारण विभिन्न देशों में भारतीय दूतावासों में भी किया जाएगा। इस अवसर पर पीएम मोदी रामभक्तों को संबोधित करेंगे। सूत्रों ने बताया कि पीएम मोदी समारोह की तैयारियों पर बारीकी से नजर रख रहे हैं और उन्होंने उन अनुष्ठानों और नियमों के बारे में भी विस्तृत जानकारी मांगी है जिनका उन्हें पालन करना आवश्यक है।

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का समय
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए 84 सेकंड का शुभ मुहूर्त निकाला गया है। ये समय 22 जनवरी को 12 बजकर 29 मिनट 8 सेकंड से 12 बजकर 30 मिनट 32 सेकंड तक होगा।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement