भारत और न्यूजीलैंड व्यापार बाधाओं को दूर करने और मांग बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

International

भारत और न्यूजीलैंड व्यापार बाधाओं को दूर करने और मांग बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं

Date : 14-Feb-2024

 भारत में न्यूजीलैंड के उच्चायुक्त डेविड पाइन ने कहा है कि भारत और न्यूजीलैंड व्यापार बाधाओं को दूर करने और मांग बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं। दोनों देशों के बीच 2022-23 में एक अरब अमरीकी डॉलर व्‍यापार हुआ। भारत, न्यूजीलैंड का 11वां सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है।

 

उन्होंने कहा कि दोनों देशों का ध्‍यान व्‍यापार की संभावनाओं का पता लगाने और व्यापारिक समूहों को एक साथ लाने पर केन्द्रित है। उच्चायुक्त ने बताया कि भारत और न्यूजीलैंड की संयुक्त व्यापार समिति, व्यापार बाधाओं को दूर करने के लिए जल्द ही न्यूजीलैंड में बैठक करेगी।

 

भारत-न्यूजीलैंड व्यापार समझौते के तहत संयुक्त व्यापार समिति की स्थापना 1986 में की गई थी। पिछले वर्ष दिसंबर में वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने न्यूजीलैंड के वाणिज्‍य मंत्री टॉड मैक्ले के साथ दोनों देशों के बीच व्यापार बढ़ाने, विकास और सहयोग के अवसरों का पता लगाने के लिए बैठक की थी।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement