बार्ट डी वेवर ने बेल्जियम के नए प्रधानमंत्री के रूप में पद की शपथ ली | The Voice TV

Quote :

असफलताओं के बावजूद, अपना मनोबल ऊँचा रखें. अंत में सफलता आपको अवश्य मिलेगी । “ - धीरूभाई अंबानी

International

बार्ट डी वेवर ने बेल्जियम के नए प्रधानमंत्री के रूप में पद की शपथ ली

Date : 04-Feb-2025

बेल्जियम में बार्ट डी वेवर ने देश के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली है। शपथ ग्रहण समारोह कल रॉयल पैलेस में बेल्जियम के राजा फिलिप के समक्ष हुआ।

पांच दलों वाले डे वेवर के गठबंधन में नई सरकार में सात फ्रैंकोफोन मंत्री और सात फ्लेमिश मंत्री शामिल हैं। नई सरकार का एजेंडा बजट सुधार, सख्त प्रवासन नीतियों और आर्थिक पुनर्गठन पर केंद्रित है। हालांकि, लैंगिक समानता को लेकर चिंताएं जताई गई हैं, क्योंकि उनके 15 सदस्यीय मंत्रिमंडल में केवल तीन महिलाओं का प्रतिनिधित्व है। इसके अलावा, सरकार को बेल्जियम के भाषाई और राजनीतिक विभाजन को पाटने की चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। 


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement