रूस-यूक्रेन सैन्यकर्मियों और नागरिकों की अदला-बदली सहमत | The Voice TV

Quote :

सपनों को हकीकत में बदलने से पहले, सपनों को देखना ज़रूरी है – डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम

International

रूस-यूक्रेन सैन्यकर्मियों और नागरिकों की अदला-बदली सहमत

Date : 24-Jul-2025

रूस और यूक्रेन की तीसरे दौर की सीधी वार्ता तुर्किये के इस्तांबुल शहर में हुई है, जिसमें दोनों देश सैन्यकर्मियों और नागरिकों की अदला-बदली करने पर सहमत हो गए हैं। दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडलों के बीच वार्ता स्थानीय समयानुसार रात 8:37 बजे शुरू हुई और लगभग 40 मिनट तक चली।

रूस की सरकारी समाचार एजेंसी तास की खबर के अनुसार वार्ता से पहले रूस और यूक्रेन के प्रतिनिधिमंडलों के प्रमुखों व्लादिमीर मेडिंस्की और रुस्तम उमरोव ने आमने-सामने बैठक की। इन समझौतों के लागू होने के बाद मॉस्को और कीव के चौथे दौर की वार्ता पर निर्णय लेने की उम्मीद है।

मॉस्को और कीव के बीच सीधी वार्ता का पहला दौर 16 मई को इस्तांबुल में हुआ था। दोनों पक्षों ने एक-एक हजार कैदियों की अदला-बदली करने पर सहमति व्यक्त की थी। इस्तांबुल में दो जून को वार्ता का दूसरा दौर आयोजित किया गया। दोनों पक्षों ने संकट के शांतिपूर्ण समाधान के लिए मसौदों का आदान-प्रदान किया और गंभीर रूप से घायल सैनिकों और मृत सैनिकों के शवों की अदला-बदली करने पर सहमति व्यक्त की।

 
RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload

Advertisement









Advertisement