अमेरिका समझौते के लिए होर्मुज में ईरान को घेरने को तैयार, तेहरान का जवाब- देखेंगे | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

International

अमेरिका समझौते के लिए होर्मुज में ईरान को घेरने को तैयार, तेहरान का जवाब- देखेंगे

Date : 24-Apr-2026

 वाशिंगटन/तेहरान, 24 अप्रैल । अमेरिकी सेना इस समय स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ईरान के मौजूदा रक्षा ठिकानों को निशाना बनाने की योजना बना रही है। अगर संघर्ष विराम (युद्ध विराम / सीज फायर) विफल हो जाता है तो अमेरिका सेना इशारा मिलते ही ईरान के सैन्य अड्डों पर समन्वित हमले शुरू कर सकती है। इस घटनाक्रम से परिचित कई सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है। वहीं, ईरान ऐसी तैयारियों से बेफिक्र नजर आ रहा है। सर्वोच्च नेता ने कहा कि हालात के अनुसार फैसला लिया जाएगा। युद्ध से पीछे नहीं हटेंगे।

सीएनएन, द टाइम्स ऑफ इजराइल और फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी सैन्य अधिकारी ईरान के साथ मौजूदा संघर्ष विराम टूटने पर होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरान की सामरिक क्षमता को तहस-नहस करने के लिए तैयारी कर रहे हैं। यह हमले होर्मुज जलडमरूमध्य, दक्षिणी अरब खाड़ी और ओमान की खाड़ी के आसपास केंद्रित हो सकते हैं।

इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका के साथ स्थायी युद्ध विराम समझौता करने के लिए ईरान को हिजबुल्लाह की फंडिंग रोकनी होगी। इजराइल और लेबनान के बीच राजदूतस्तर की बातचीत के दूसरे दौर की अध्यक्षता करने के बाद ओवल ऑफिस में उन्होंने पत्रकारों से यह बात कही। सनद रहे कि ईरान के साथ हालिया बातचीत मुख्य रूप से परमाणु मुद्दे पर केंद्रित रही है। इस समय होर्मुज में नाकेबंदी के कारण वैश्विक अर्थव्यवस्था में भारी उथल-पुथल है।

ट्रंप ने गुरुवार को ट्रुथ सोशल पर कहा कि ईरान में इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स और सरकार के बीच दरार है। यही दरार राजनयिक समझौते की राह में बड़ी बाधा है। ट्रंप ने लिखा, "ईरान को यह समझने में बहुत मुश्किल हो रही है कि उनका असल नेता कौन है। इस पर ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने तत्काल टिप्पणी दी। उन्होंने कहा कि ट्रंप को गलतफहमी है। सच यह है कि देशवासियों के बीच अद्भुत एकता की भावना का संचार हुआ है।

खामेनेई ने कहा कि लोगों की एकजुटता और भी अधिक मजबूत और फौलादी हो गई है। दुश्मन को यह बात भली भांति समझ में आ जानी चाहिए। ईरान दुश्मन के इरादों को सफल नहीं होने देगा। हर हालात मुकाबला किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ट्रंप युद्ध में हारे हुए नेता हैं। इसलिए कलह का नया शिगूफा छोड़ रहे हैं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement