कोलंबो में कविता कृष्णमूर्ति और एल सुब्रमण्यम ने ‘बॉलीवुड एंड बियॉन्ड’ संगीत समारोह में बांधा मंत्र | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

International

कोलंबो में कविता कृष्णमूर्ति और एल सुब्रमण्यम ने ‘बॉलीवुड एंड बियॉन्ड’ संगीत समारोह में बांधा मंत्र

Date : 16-Aug-2025

श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में भारतीय उच्चायोग और सिद्धि विनायक सिने आर्ट्स के सहयोग से आयोजित संगीत समारोह “बॉलीवुड एंड बियॉन्ड” ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस कार्यक्रम में प्रख्यात बॉलीवुड गायिका कविता कृष्णमूर्ति और पद्म विभूषण से सम्मानित वायलिन वादक एल सुब्रमण्यम ने शानदार प्रस्तुतियां दीं।

संगीत समारोह में “हवा हवाई,” “डोला रे,” “निम्बूड़ा,” और “आई लव माई इंडिया” जैसे लोकप्रिय बॉलीवुड गीतों के साथ-साथ एल सुब्रमण्यम की रचनाओं ने भी दर्शकों का मन मोह लिया।

यह कार्यक्रम श्रीलंका में 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के हिस्से के रूप में आयोजित किया गया था। समारोह में श्रीलंका के संसद अध्यक्ष डॉ. जगत विक्रमरत्ने, कई मंत्रीगण, भारतीय समुदाय के सदस्य और भारत के मित्र शामिल हुए।

इस संगीत कार्यक्रम ने भारत और श्रीलंका के बीच सांस्कृतिक मित्रता को और मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement