टेनिस इतिहास में 02 फरवरी 2004 का दिन हमेशा खास रहेगा, जब स्विट्ज़रलैंड के दिग्गज खिलाड़ी रोजर फेडरर ने विश्व रैंकिंग में नंबर-1 स्थान हासिल किया और फिर अगले 237 हफ्तों तक लगातार उसी शीर्ष पायदान पर बने रहे। यह सिलसिला 17 अगस्त 2008 तक चला और आज भी पुरुष एकल टेनिस में एक अभेद्य रिकॉर्ड के रूप में दर्ज है।
फेडरर की यह उपलब्धि केवल आंकड़ों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उनकी निरंतरता, मानसिक मजबूती और हर सतह पर बेहतरीन खेल का प्रतीक मानी जाती है। चार साल से अधिक समय तक दुनिया का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बने रहना किसी भी खेल में असाधारण माना जाता है, और टेनिस जैसे प्रतिस्पर्धात्मक खेल में यह उपलब्धि और भी खास हो जाती है।
आज तक पुरुष एकल टेनिस में कोई भी खिलाड़ी फेडरर के इस रिकॉर्ड के आसपास भी नहीं पहुंच सका है। इस सूची में उनके बाद जिमी कोनर्स (160 हफ्ते) और इवान लेंडल (157 हफ्ते) का नाम आता है, लेकिन दोनों ही फेडरर से काफी पीछे हैं।
फेडरर के इस स्वर्णिम दौर में उन्होंने ग्रैंड स्लैम खिताबों की झड़ी लगाई, क्लासिक प्रतिद्वंद्विताओं को जन्म दिया और टेनिस को वैश्विक लोकप्रियता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उनका 237 हफ्तों तक नंबर-1 बने रहना न सिर्फ एक रिकॉर्ड है, बल्कि यह टेनिस के इतिहास में महानता की परिभाषा भी है।
महत्वपूर्ण घटनाचक्र
1509 - भारत में दीव (गोआ, दमन और दीव) के पास पुर्तगाल व तुर्किये के बीच युद्ध हुआ।
1556 - चीन के शैन्सी प्रांत में आये विनाशकारी भूकंप में करीब आठ लाख तीस हजार लोगों की मौत हुई।
1626 - चार्ल्स प्रथम इंग्लैंड के सम्राट बने।
1788 - देश में प्रशासनिक सुधारों के लिये पिट्स नियामक अधिनियम को लागू किया गया।
1814 - कलकत्ता (अब कोलकाता) संग्रहालय की स्थापना हुई।
1862 - शंभूनाथ पंडित कलकत्ता उच्च न्यायालय के पहले भारतीय न्यायाधीश बने।
1878 - यूनान ने तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1890 - अमेरिकन एक्टर चार्ल्स कोरोल का जन्म हुआ।
1892 - रशिया ने कैलिफ़ोर्निया में 'फ़र ट्रेडिंग कॉलोनी' की स्थापना की।
1901 - क्वीन विक्टोरिया का अंतिम संस्कार हुआ।
1913 - न्यूयार्क में 'ग्रैंड सेंट्रल टर्मिनल' की ओपनिंग हुई।
1920 - फ्रांस ने मैमेल पर कब्ज़ा किया।
1922 - जेम्स जॉयस का लिखा उपन्यास 'यूलिसिस' पहली बार प्रकाशित किया गया।
1939 - हंगरी ने सोवियत संघ के साथ संबंध समाप्त किये।
1952 - मद्रास में भारत ने पहला टेस्ट क्रिकेट जीता।
1953 - अखिल भारतीय खादी और ग्रामोद्योग बोर्ड का गठन किया गया।
1966 - पाकिस्तान ने 'कश्मीर समझौते' के लिए एक महत्त्वपूर्ण प्रस्ताव पेश किया।
1982 - सीरिया ने हामा पर आक्रमण किया।
1990 - अफ़्रीकी नेशनल कांग्रेस पर 30 वर्ष पूर्व लगा प्रतिबंध हटाया गया।
1992 - अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश एवं रूस के राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन द्वारा शीत युद्ध की समाप्ति की घोषणा।
1997 - चीन तथा सं.रा. अमेरिका के बीच वस्त्र व्यापार विवाद को समाप्त करने हेतु समझौता।
1999 - आस्ट्रेलियाई कप्तान मार्क टेलर का अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्न्यास।
2001 - भारतीय नौसेना के सी किंग हेलिकाप्टरों के लिए अमेरिकी कलपुर्जों की बिक्री को अनुमति।
2002 - अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल के अपहरण काण्ड में पाकिस्तान के तीन व्यक्ति गिरफ़्तार।
2004 - स्विस टेनिस प्लेयर रोजर फेडरर 237 हफ्तों तक लगातार पहली रैकिंग पर रहे। यह एक रिकार्ड है।
2007 - अंतरराष्ट्रीय पैनल (आईपीसीसी) ने ग्लोबल वार्मिंग पर रिपोर्ट प्रस्तुत की।
2008 - राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने कर्नाटक की पहली लक्जरी ट्रेन 'गोल्डन चैरियट' को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
2008 - राज्यपाल बी. एल. जोशी ने बी. के. गुप्ता को उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश की शपथ दिलाई।
2008 - केन्या में शान्ति स्थापित करने के लिए विपक्ष के बीच समझौता सम्पन्न।
2008 - दुबई के शासक शेख मुहम्मद बिन राशिद अल मखदूम ने अपने पुत्र शेख़ हमदान को अपने उत्तराधिकारी के रूप में शाहज़ादा घोषित किया।
2008 - पाकिस्तान के इतिहास में पहली बार सिक्ख विवाह अधिनियम अध्यादेश लागू हुआ।
जन्म
1884 - श्रीधर वेंकटेश केलकर - प्रसिद्ध मराठी विश्वकोश के संपादक थे।
1889 - राजकुमारी अमृत कौर - भारत की एक प्रख्यात गांधीवादी, स्वतंत्रता सेनानी और एक सामाजिक कार्यकर्ता।
1890 - अमेरिकन एक्टर चार्ल्स कोरोल का जन्म हुआ।
1902 - मोटूरि सत्यनारायण - दक्षिण भारत में हिन्दी प्रचार आन्दोलन के संगठक
1909 - मोहिंदर सिंह रंधावा - भारतीय इतिहासकार, वनस्पतिशास्त्री, सिविल सेवक, और कला व संस्कृति के प्रवर्तक थे।
1915 - खुशवंत सिंह - भारत के प्रसिद्ध पत्रकार, लेखक, उपन्यासकार और इतिहासकार।
1916 - दसरथ देब - भारतीय राजनीतिक दल मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के राजनीतिज्ञ थे।
1922 - बी. बी. लिंगदोह - मेघालय के भूतपूर्व तीसरे मुख्यमंत्री थे। वह तीन बार राज्य के मुख्यमंत्री रहे।
1925 - जीत सिंह नेगी - उत्तराखंड के पहले लोकगायक थे।
1970 - अन्नपूर्णा देवी यादव - भारतीय जनता पार्टी की राजनीतिज्ञ हैं।
1979 - शमिता शेट्टी, भारतीय अभिनेत्री
1989 - अनुराधा थोकचोम - भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी हैं।
1990 - बाला देवी - भारत की महिला फ़ुटबॉल खिलाड़ी हैं।
निधन
1907 - दमित्री मेंडलीव - आवर्त सारणी तैयार करने वाले रूसी रसायन वैज्ञानिक थे।
1958 - बलुसु संबमूर्ति - मद्रास के प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी।
1960 - चतुरसेन शास्त्री - हिन्दी साहित्य के एक महान् उपन्यासकार।
1969 - खूबचंद बघेल - स्वतंत्रता संग्रामी, छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण आंदोलन के महान नेता और साहित्यकार थे।
1978 - गोविंद शंकर कुरुप - (ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित मलयाली भाषा के एक प्रसिद्ध साहित्यकार) (5 जून, 1901)
1982 - मोहन लाल सुखाड़िया - प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तथा राजस्थान के मुख्यमंत्री।
2007 - विजय अरोड़ा - भारतीय फिल्म व टेलीविजन अभिनेता (जन्म- 1944)
2013 - पी. शानमुगम - दो बार पुदुचेरी के मुख्यमंत्री रहे थे।
2022 - रमेश देव - भारतीय फिल्म अभिनेता थे।
महत्वपूर्ण दिवस
-वन अग्नि सुरक्षा दिवस (सप्ताह)।
