बलोच लिबरेशन आर्मी ने नुश्की के जिला उपायुक्त और उनकी पत्नी को रिहा किया | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

International

बलोच लिबरेशन आर्मी ने नुश्की के जिला उपायुक्त और उनकी पत्नी को रिहा किया

Date : 01-Feb-2026

 क्वेटा (बलोचिस्तान), 01 फरवरी । बलोच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने नुश्की के जिला उपायुक्त महमूद हुसैन हजारा और उनकी पत्नी को रिहा कर दिया। बीएलए ने यह जानकारी वीडियो जारी कर दी। यह रिहाई पाकिस्तान की सेना के बलोचिस्तान में विद्रोहियों के खिलाफ शुरू अभियान के बीच की गई।

द बलोचिस्तान पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, बलोच लिबरेशन आर्मी ने अपने आधिकारिक चैनल हकल पर एक वीडियो जारी किया। इसमें जिला उपायुक्त नुश्की और उनकी पत्नी को सशस्त्र लोगों के हवाले करते हुए दिखाया गया है। वीडियो में जिला उपायुक्त महमूद हुसैन हजारा यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि वे फिलहाल बलोच लिबरेशन आर्मी की हिरासत में हैं। बीएलए ने कहा कि उसने जिला उपायुक्त और उनकी पत्नी को रिहा कर दिया है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement