नेपाल से भारत ले जाया जा रहा 922 किलोग्राम गांजा बरामद | The Voice TV

Quote :

"आपका समय सीमित है, इसलिए इसे किसी और की जिंदगी जीकर बेकार मत करो। - स्टीव जॉब्स "

International

नेपाल से भारत ले जाया जा रहा 922 किलोग्राम गांजा बरामद

Date : 11-Jun-2026

 काठमांडू, 11 जून । नेपाल सशस्त्र पुलिस बल (एपीएफ) ने आज सुबह देश से भारत ले जाया जा रहा 922 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। यह बरामदगी मोरंग जिले के सीमावर्ती क्षेत्र के जहदा से हुई है।

सशस्त्र पुलिस बल, नेपाल सीमा सुरक्षा बल के सोमबारी बीओपी, नोचा तथा तरेगामा पोस्ट से खटाई गई संयुक्त टोली ने इस संबंध में पिकअप वाहन और मोटरसाइकिल को कब्जे में ले लिया है। यह गांजा 29 पैकेटों में धान की भूसी की बोरियों के नीचे छुपाकर पिकअप में रखा गया था। एपीएफ के अनुसार, पिकअप के एक मोटरसाइकिल (बीआर 38 जेड 7452) आगे चल रही थी। सुरक्षा कर्मियों को देखते ही दोनों चालक अपने वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement